अमरीका को पछतावा होगा, ईरानी जहाज डेना पर हमले को लेकर अब्बास अराघची ने दी चेतावनी

 

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि अमरीका को भारतीय नौसेना की मेहमान युद्धपोत डेना पर हमला करने का बहुत पछतावा होने वाला है। अराघची ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “अमरीका ने ईरान के तट से 2000 मील दूर समंदर में एक क्रूर कृत्य को अंजाम दिया है।” उन्होंने कहा, “करीब 130 नौसैनिकों के साथ भारतीय नौसेना की मेहमान फ्रिगेट डेना पर बिना चेतावनी के अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हमला किया गया। मेरे शब्द लिख लो, अमरीका को अपने इस कृत्य पर बहुत पछतावा होगा।”

 

उल्लेखनीय है कि अमरीका की एक पनडुब्बी ने युद्धपोत डेना पर तारपीडो से हमला किया, जिससे वह समंदर की सतह में डूब गई। श्रीलंकाई मीडिया के अनुसार, जब युद्धपोत पर हमला हुआ तब वह एक पूर्वी भारतीय बंदरगाह से ईरान लौट रहा था। उल्लेखनीय है कि आइरिस डेना ने भारत की ‘मिलन’ नौसैनिक अभ्यास में हिस्सा लिया था। श्रीलंका के उप विदेश मंत्री अरुण हेमचंद्र ने कहा कि देश के दक्षिणी तट पर अमरीकी पनडुब्बी द्वारा ईरानी युद्धपोत पर किए गए हमले के बाद कम से कम 80 लोग मारे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *