अब पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेंगे, युद्ध के बीच ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान

 

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पड़ोसी देशों से माफ़ी मांगते हुए कहा है कि अब ईरान उन देशों पर हमला नहीं करेगा। पेज़ेशकियान ने ईरान के सरकारी टेलीविज़न पर प्रसारित एक वीडियो संदेश में कहा, “मुझे लगता है कि उन पड़ोसी देशों से माफ़ी मांगना ज़रूरी है जिन पर हमला हुआ है।” उन्होंने कहा, “हमारा पड़ोसी देशों पर हमला करने का कोई इरादा नहीं है। हम शांति और सुकून कायम करने के लिए इलाके में सहयोग की अपील करते हैं।”

 

पेजेशकियन ने कहा, “सैन्य बलों को एक आदेश दिया गया है। अब से, पड़ोसी देशों पर तब तक हमला न करें जब तक कि उन पर पहले हमला न हो।” उन्होंने कहा, “जो लोग इस मौके का फ़ायदा उठाकर ईरान पर हमला करने की सोच रहे हैं, उन्हें साम्राज्यवाद की कठपुतली नहीं बनना चाहिए।” उन्होंने कहा कि इज़रायल या अमरीका का समर्थन करना “इज्ज़त और आज़ादी का रास्ता नहीं है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *