ईरान ने दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दागे दो ड्रोन, एक भारतीय समेत चार लोग घायल

 

ईरान ने दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला किया है। बताया जा रहा है कि ईरान की ओर से दागे गए दो ड्रोन बुधवार को दुबई के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास गिरे। इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो घाना के नागरिक, एक बांग्लादेश नागरिक और एक भारतीय शामिल हैं। इन सभी को इस हमले में मामूली चाटें आई हैं। हालांकि इस हमले के चलते हवाई सेवाओं पर कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा है और एयर ट्रैफिक पूरी तरह से सामान्य चल रहा है।

 

गौरतलब है कि ये घटनाएं 28 फरवरी से ईरान पर अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच हुई हैं। ईरान ने पूरे पश्चिम एशिया में इजरायली और अमेरिकी संपत्तियों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमलों के साथ जवाबी कार्रवाई की है। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ‘सतर्क है और हमारे सहयोगियों के साथ तालमेल से और स्थिति मजबूत हुई है।’ मंत्रालय ने पिछले 11 दिनों में 1,475 ड्रोन हमलों पर 94 प्रतिशत को और 270 मिसाइल हमलों में से 92 प्रतिशत आसमान में ही नष्ट कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *