राष्ट्रपति का हिमाचल दौरा: शिमला पहुंची द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल और CM ने किया जोरदार स्वागत

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ग्रीष्मकालीन प्रवास के लिए आज दोपहर 12 बजे के बाद शिमला पहुंच गई हैं। राष्ट्रपति के शिमला पहुंचने पर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत अन्य लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह (जिन्हें राष्ट्रपति के दौरे के लिए मंत्री-इन-वेटिंग नामित किया गया है), सांसद सुरेश कुमार कश्यप, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एस.एस. धैय्या सहित राज्य सरकार और सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू 1 मई तक हिमाचल में रहने वाली हैं। राष्ट्रपति मुर्मू के हिमाचल प्रवास को लेकर राजधानी शिमला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टिगत शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसी के जवान तैनात हैं। शहर की सड़कों पर दोनों और बैरिकेडिंग की गई है जिससे कि यातायात में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *