जवाली में जल गया 850 क्विंटल भूसा, 10 लाख का नुकसान

 

श्रीमणिमहेश सेवादल गोशाला हार के तूड़ी वाले शेड में अचानक आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार गोशाला के शेड में मवेशियों के लिए 850 क्विंटल भूसा रखा गया था। गुरुवार को गोशाला में कार्यरत कर्मियों ने सुबह शेड से धुआं निकलते देखा। देखते ही देखते आग सुलग गई।

 

अग्निशमन विभाग जवाली को सूचित किया गया तथा अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। जेसीबी की मदद से तूड़ी को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक सारा भूसा जलकर राख हो गया। एसडीएम जवाली नरेंद्र जरियाल भी मौका पर पहुंचे तथा उन्होंने नुकसान का निरीक्षण किया। उन्होंने हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि करीबन दस लाख का नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *