सोलन में नेशनल हाई-वे पर फटा चलती कार का टायर, हादसे ने झकझोर कर रख दिया

 

जिला सोलन के अंजी क्षेत्र में नेशनल हाईवे-5 पर उस समय एक बड़ा सडक़ हादसा टल गया, जब एक कार का टायर अचानक फट गया। टायर फटने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे लगी रेलिंग से टकरा गया। टक्कर काफी तेज थी, जिससे गाड़ी को नुकसान पहुंचा है, लेकिन राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद पहुंचाई और स्थिति को संभाला। इस हादसे ने एक बार फिर सडक़ सुरक्षा और वाहन की नियमित जांच की आवश्यकता को उजागर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *