अमृतसर बॉर्डर पर आतंकी साजिश नाकाम

 

पंजाब में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित एक कथित आतंकवादी साजिश का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड, एक 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इंस्टाग्राम के माध्यम से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े सीमा पार के हैंडलरों के संपर्क में था। उसे पुलिस प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाकर राज्य में शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने के निर्देश दिये जा रहे थे।

इस संबंध में थाना कैंट, अमृतसर में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने, अन्य आरोपियों और विदेशी हैंडलरों की पहचान करने के लिए गहन जांच कर रही है। गौरव यादव ने कहा कि राज्य में सक्रिय सीमा पार आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *